चंदौली, अप्रैल 4 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड क्षेत्र के गोधना स्थित मान्यवर कांशीराम आवास परिसर इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे कालोनीवासियों का जीवन नारकीय हो गया है। सड़कों और नालियों की स्थिति बेहद खराब है, जिसके चलते लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। कालोनी के राजकुमार, राममूर्ति सिंह, उमेश प्रसाद आदि का कहना है कि आवास परिसर में महीनों से नियमित सफाई नहीं कराई गई है। नालियां जगह-जगह जाम पड़ी हैं।इससे उनमें गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे पूरे परिसर में दुर्गंध फैली रहती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.