अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कांशीराम आवास कालोनी का सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अफसरों के साथ निरीक्षण किया। कहा कि कांशीराम कालोनी की सूरत जल्द नगर निगम बदलेगा। कांशीराम आवास के लोगों की बदहाली को देखते हुए नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को तत्काल सड़क, नाली व नाला निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। वार्ड 40 में आने वाले कांशीराम आवास को लेकर शिकायत आ रही थी। जिसको लेकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अफसरों के साथ मौका देखा। मौके पर हालात काफी खराब मिले। नगर आयुक्त ने कहा कि मिशन कायाकल्प के तहत मलिन बस्ती कांशीराम आवास विकास कॉलोनी की सूरत जल्द बदलेगी। कांशीराम आवास कालोनी के पार्क, बारातघर, मुख्य मार्ग, नालियों का निर्माण कराया जाएगा। सुंदरीकरण भी होगा ताकि लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके। नगर आयुक्त प्रेम प...