लखीमपुरखीरी, मई 7 -- गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद में काशीराम शहरी गरीब आवास योजना के आवंटन में अनियमितता और अवैध कब्जों को लेकर गरीब मजदूर किसान पार्टी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव द्वारा डीएम को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि नगर में लगभग 90 काशीराम आवास बनकर तैयार हैं लेकिन पिछले तीन वर्षों से नगर पालिका परिषद द्वारा उनका आवंटन नहीं किया गया। इसके चलते पात्र गरीब और वंचित परिवार किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कॉलोनी के आवास अवैध रूप से किराए पर दिए जा रहे हैं। बिना वैध आवंटन के सैकड़ों लोग वहां रह रहे हैं और मनमाने तरीके से धन लेकर लोगों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पहले से रह रहे लोगों को ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.