कांवड़ सेवा शिविर बने श्रद्धालुओं का सहारा, भोजन से लेकर चिकित्सा तक हर सुविधा उपलब्ध
शामली, अगस्त 1 -- शामली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में जगह-जगह लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर शिवभक्तों के लिए राहत और सेवा के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों को केवल भोजन और विश्राम ही नहीं, बल्कि चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल, महिला सुविधाएं, पार्किंग और सुरक्षा जैसी तमाम व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा शिविरों का संचालन विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सेवा भावना के साथ किया जा रहा है। शामली शहर के कैराना रोड पर ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल द्वारा कांवड सेवा शिविर लगाया गया है। यह शिविर पिछले दस सालों से कांवडियों की सेवा में निरंतर लगा हुआ है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थापित इस शिविर में सबसे अधिक ध्यान स्वच्छता व्यवस्था पर दिया जा रहा है। शिविर परिसर और आसपास नियमित सफाई कराई जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.