कांवड़ शिविर में बनने वाले भोजन की नियमित जांच होगी
फरीदाबाद, अगस्त 4 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरिद्वार से शिव भक्त कांवड़ लेकर तेजी से अपनी घर की ओर बढ़ रहे हैं। उनके स्वागत एवं विश्राम के लिए आगरा नहर सड़क किनारे शिविर लगाने के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही शिविर में शिव भक्तों को परोसे जाने वाले भोजन पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की नजर रहेगी। विभाग द्वारा नियमित रूप से शिविरों के बनने वाले भोजन के नमूने लेगा। शिव भक्तों को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कांवड़ यात्रा: आगरा नहर रोड पर वाहनों की एंट्री बंदजिले में जलाभिषेक जिले में भगवान शिव का जलाभिषेक 11 अगस्त को होगा।ऐसे में जिले में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों के शिव भक्तों के गुजरने का दौर शुरू हो गया है। दिन में कई बार 10 से 12 कांवड़ यात्रियों का समूह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.