कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सिसैया से होगा डायवर्जन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नेशनल हाइवे से बड़े वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार की शाम से सोमवार तक भारी वाहनों का संचालन नेशनल हाइवे 730 पर प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में भारी वाहनों को सिसैया चौराहा से धौरहरा-ढखेरवा मार्ग से भेजा जाएगा। जिला मुख्यालय की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को भी इसी रूट से निकाला जाएगा। इसके अलावा वाहन चालकों को गति नियंत्रित रखने के बाबत भी पुलिस निर्देशित कर रही है। ईसानगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाइवे 730 पर भारी वाहनों का संचालन सिसैया से प्रतिबंधित किया गया है। यह भी पढ़ें- आज सुबह से छोटी काशी में भारी वाहनों की नो एंट्री, रूट प्लान जारी थानाध्यक्ष ने बताया कि यह व्यवस्था प्रति सप्ताह शुक्रवार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.