शामली, जुलाई 11 -- शामली। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम आलोक यादव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से सहकारिता विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक कर जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, निर्बाध परिवहन, गेहूं खरीद केंद्रों से उठान, समितियों के जीर्णाेद्धार तथा 12 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला पूर्ति अधिकारी तथा डीएसपीसीएफ के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि पिछले तीन दिनों में जनपद को प्राप्त तीन उर्वरक रैक से करीब 1300 मीट्रिक टन यूरिया सीधे सहकारी समितियों को उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़...