बरेली, जुलाई 30 -- बरेली। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी ने गुरुवार को बरेली में मंडलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बरेली के साथ ही मुरादाबाद मंडल के प्रशासन और पुलिस के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने के लिए अंतर-जनपदीय, अंतर-मंडलीय और अंतर-राज्यीय समन्वय पर जोर दिया गया।  गुरुवार को 11 बजे से सर्किट हाउस सभागार में बरेली और मुरादाबाद मंडल की समीक्षा बैठक हुई। लगभग पौने दो बजे तक चली समीक्षा बैठक में दोनों मंडलों के सभी जिलों बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर, अमरोहा के डीएम और कप्तान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: मुख्य सचिव और डीजीपी सर्किट हाउस पहुंचे, कांवड़ यात्रा की तैयारियों की करेंगे समीक्षा सभी जिलों ने...