कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
महोबा, अगस्त 17 -- पनवाड़ी,संवाददाता। श्रावण मास में भक्त भगवान भोले की भक्ति में लीन दिख रहे है। महोबकंठ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा निकाली गई। जगह-जगह कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा में कांवड़ियां बम-बम भोले के उद्घोष के साथ चल रहे थे। बुंदेलखंड के सिद्धबाबा से कांवड़ यात्रा की शुरूआत हुई। सिद्ध बाबा कुंड से कांवड़ियों ने कांवड़ में जल लिया और क्योलारी धाम, तेइया, करपहाड़िया, बामौर सरकार से होते हुए काशीपुरा पहुंचें यहां शिव मंदिर में जलाभिषेक हुआ। आयोजक पंकज तिवारी ने बताया कि क्षेत्र की खुशहाली के लिए हर साल कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। जगह-जगह कांवड यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- बिठूर से गंगाजल लाकर शिवभक्तों ने बुद्धेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा।बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.