कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, शिवभक्तों के स्वागत को तैयार हो रहा शामली
शामली, जुलाई 20 -- शामली। सावन मास के आगमन के साथ ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर लौटने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का जनपद में प्रवेश लगातार बढ़ने लगा है। कांवड़ियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन, जिला पंचायत, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी को शुरू कर दिया है। कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य युद्ध स्तर किया जा रहा है। जनपद से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग तथा प्रमुख कांवड़ मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद शामली, नगर पंचायतों और संबंधित ग्राम पंचायतों की टीमें लगातार मार्गों की सफाई, नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई में जुटी हुई हैं। अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.