कांवड़ यात्रा को लेकर पौड़ी पुलिस ने संभाला मोर्चा
देहरादून, जुलाई 29 -- पौड़ी। नीलकंठ में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर आ गई है। यात्रा की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से एसएसपी सर्वेश पंवार सहित आला अफसर कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। यात्रा से पहले हर ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस बल को मुस्तैद किया गया है। निर्धारित तैनाती स्थलों पर पहुंचकर फोर्स ने मोर्चा संभाला लिया है। जोनल और सेक्टर अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। एसएसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन को लेकर हर ड्यूटी प्वाइंट पर प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस हर चुनौती से निपटने को पूरी तरह तैयार हैं। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 1450 पुलिसकर्मी, 187 सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.