कांवड़ यात्रा को लेकर पुरामहादेव पहुंचे प्रबन्ध निदेशक
बागपत, जून 17 -- श्रावणी माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए मंगलवार को ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने पुरा महादेव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया और उपकेंद्र व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और मंदिर प्रागंण में अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का विद्युत व्यवधान उत्पन्न न हो तथा अधिकारी निरंतर निगरानी बनाए रखें। कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विद्युत वितरण मंडल के वाणिज्यिक एवं तकनीकी पैरामीटरों की भी समीक्षा करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.