शामली, जुलाई 16 -- शामली। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को हरियाणा के पानीपत स्थित उपायुक्त कार्यालय में पानीपत और शामली के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कांवड़ शिविरों की सुविधाओं और दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता पानीपत के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। इसमें शामली के जिलाधिकारी आलोक कुमार, एसपी एनपी सिंह, पानीपत के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह सहित दोनों जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात संचालन, कांवड़ शिविरों में पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने...