बस्ती, अगस्त 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान गांजा बेचने के फिराक में लगे एक तस्कर को हर्रैया पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार रवि निवासी वार्ड नंबर 6 हनुमान गढ़ी कस्बा हर्रैया थाना हर्रैया को 10 किलो गाजा और 12 सौ रुपए नग़द के साथ मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड हर्रैया के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि नेपाल से गांजा मंगाकर छोटे पैकेट बनाकर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...