बागपत, अगस्त 4 -- बागपत। कांवड़ यात्रा के चलते सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर दिल्ली-बागपत-खेकड़ा-बड़ौत-शामली-सहारनपुर रेलखंड पर विशेष रेल सेवाएं शुरू करने, अतिरिक्त कोच लगाने और प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की थी। इसी बीच रेलवे ने श्रद्धालुओं को राहत देते हुए दिल्ली-शामली मेमू ट्रेन का अस्थायी विस्तार हरिद्वार तक कर दिया है। सांसद ने कहा था कि पुरा महादेव मंदिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस रेलखंड पर यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनों और स्टेशनों पर भारी भीड़ रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...