बागपत, जुलाई 22 -- बागपत। कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष रूप से सक्रिय रहेगा। सहायक खाध आयुक्त देवेंद्र पाल ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले 70 प्रतिष्ठानों पर व मेला परिसर में लगने वाले सभी प्रतिष्ठानों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराई जा रही है। कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की सुविधा के लिए लगाए जाने वाले सेवा शिविर के लिए अनुमति लेनी होगी। कांवड़ मार्ग पर स्थित 15 मांस एवं मीट की दुकानें पूरे श्रावण मास में बंद रखने के लिए निर्देशित किया। कांवड़ मार्ग पर लगने वाले सभी भंडारों एवं शिविर संचालकों को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में स्वच्छता (हाइजीन), साफ-सफाई, दस्ताने, टोपी एवं स्वच्छ बर्तनों के प्रयोग सहित गुणवत्तापूर्ण भोजन ...