बिजनौर, फरवरी 2 -- बिजनौर। फाल्गुन माह कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले मंे 5 फरवरी प्रातः 8 बजे से 15 फरवरी रात्रि 12 बजे तक व्यापक यातायात रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जिले में कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। पांच से 15 फरवरी तक जिले के प्रमुख मार्गों पर भारी, हल्के और मध्यम वाहनों का रूट डायवर्जन लागू रहेगा। 15 फरवरी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा, जबकि 05 फरवरी से श्रावण मास शुरू होने के साथ ही शिवभक्त गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना होना शुरू कर देंगे। जिसको लेकर कांवड़ियों की भारी आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह को यातायात नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.