कांवड़ यात्रा: सड़क और बिजली से जुड़े 232 संवेदनशील स्थान चिह्नित
बागपत, जुलाई 24 -- बागपत। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बागपत जनपद में कांवड़ मार्गों का व्यापक भौतिक सत्यापन कराया गया है। इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े 36 और विद्युत सुरक्षा के 187 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां संबंधित विभागों के सहयोग से सुधार कार्य कराया जा रहा है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि कांवड़ ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्रुपवार व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भीड़ प्रबंधन, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, महिला, बुजुर्ग और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, संयमित ढंग से ड्यूटी निभाने सहित अन्य विषय शामिल किए गए हैं। पुलिस कर्मियों को उनके ड्यूटी क्षेत्र के कांवड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.