कांवड़ यात्रा: सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक
बागपत, अगस्त 1 -- बागपत। कांवड़ यात्रा और पुरा महादेव मंदिर में उमड़ने वाली शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए बागपत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। जो पुलिसकर्मी पहले से छुट्टी पर हैं, उन्हें भी तुरंत ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, कांवड़ यात्रा और पुरा महादेव मेले मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जनपद में लगभग 2,000 पुलिसकर्मियों और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। संवेदनश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.