बागपत, अगस्त 4 -- बड़ौत। कांवड़ यात्रा में जहां अधिकांश श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ से विवाह, संतान, नौकरी और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, वहीं हरियाणा से आए एक बुजुर्ग कांवड़िएं की मनोकामना सबसे अलग और अनोखी है। आए दिन पति-पत्नी के बढ़ते विवाद देखते हुए बुजुर्ग कांवड़ियां अगले जन्म में भी अविवाहित रहने की मनोकामना लेकर कांवड़ ला रहा है। हरियाणा के अंबोली झज्जर के रहने वाले किसान 60 वर्षीय रामफल ने बताया कि वह 23 साल से कांवड़ ला रहा है। वह आए दिन पति-पत्नी के विवाद, हत्याओं को देखकर काफी परेशान हैं। इसलिए उसने भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि इस जन्म की तरह ही अगले जन्म में भी अविवाहित ही रहे। इसी मनोकामना के साथ वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे है। उनका कहना है कि वह शादी के झंझट से दूर रहने की मन्नत लेकर हर साल हरिद्वार से गंगाजल लाते हैं। उन्हो...