कांवड़ यात्रा: फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स से मिनटों में होगी खाने की गुणवत्ता की जांच
बागपत, अगस्त 4 -- बागपत। परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में लगने वाले श्रावणी मेले और कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलर्ट मोड में है। विभाग की टीमें लगातार कांवड़ मार्ग, भंडारों, ढाबों, होटलों, भोजनालयों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों की जांच कर रही हैं। सहायक खाद्य आयुक्त देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि इस बार फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भी उपलब्ध कराई गई है। यह अत्याधुनिक मोबाइल लैब कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख सेवा शिविरों तक पहुंचकर कुछ ही मिनटों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की प्रारंभिक जांच करने में सक्षम है। इससे मौके पर ही खाद्य सुरक्षा संबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.