बागपत, जुलाई 25 -- बागपत। जनपद में इस वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार पुलिस-प्रशासन द्वारा कांवड़ियों का विस्तृत डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इसके लिए जिले की सीमाओं पर अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रियों की निगरानी के साथ उनकी संख्या का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। यह व्यवस्था भविष्य में कांवड़ यात्रा के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और संसाधनों के प्रभावी उपयोग में मददगार साबित होगी। पुलिस विभाग ने डीजीपी के निर्देश पर इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। शासन की ओर से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बजट भी उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: कांवर यात्रा होगी हाईटेक, प्रमुख मार्ग पर लगाए जाएंगे 96 कैमरे जिसके जरिए जिले की सीमाओं पर कैमरे और कंट्रोल रूम स्था...