बाराबंकी, अगस्त 2 -- फतेहपुर/निन्दूरा। सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र से रविवार की भोर में करीब 40 कांवड़ियों को लेकर भगौली तीर्थ जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से चालक का नियंत्रण हटने के बाद वह सड़क किनारे खांई में चली गई। इस घटना से सभी कावंड़ियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर भीड़ जुट गई। इस हादसे में आठ कांवड़िए घायल हुए हैं। घायलों का सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। तीन कावड़ियों की स्थिति गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। अनियंत्रित ट्राली खाई में उतरी: सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के शहरा नानकारी गांव के करीब 40कांवड़िए ट्रैक्टर-ट्रॉली से रविवार भोर बड्डूपुर थाना क्षेत्र स्थित भगौली तीर्थ जल भरने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Barabanki News: कांवड़ियों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली खाई में उतरी, आठ घायल, तीन गंभीर सुरजना भार...