कांवर लेकर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में गई जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- अजगरा। लीलापुर थाने के डाड़ी निवासी 34 वर्षीय अमित सरोज अहमदाबाद में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह ऑटो चलाता था। रविवार को वह कांवर लेकर गांधीनगर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में अमित के साथ उसके दो और साथी भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अमित सरोज को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अहमदाबाद में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.