कांवर लेकर चारधाम की पदयात्रा पर निकले अनुपम
भागलपुर, जुलाई 6 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव के उत्तरवाहिनी गंगा तट से पवित्र गंगाजल और कांवर लेकर ओगरी गांव के 25 वर्षीय शिवभक्त अनुपम कुमार रविवार को चारधाम एवं 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर रवाना हुए। ओगरी निवासी राजकिशोर शर्मा के पुत्र अनुपम ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत की। अनुपम कुमार ने बताया कि उनकी इस पदयात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण, परिवार एवं ग्रामीणों के कल्याण, देश की खुशहाली तथा सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करना है। उन्होंने बताया कि तीन वर्षों में तीन चरणों के माध्यम से चारधाम एवं 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.