जौनपुर, अगस्त 9 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सावन तेरस पर सुजानगंज के ऐतिहासिक गौरीशंकर धाम में होने वाले जलाभिषेक को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रयागराज से गंगाजल लेकर गौरीशंकर धाम पहुंचने वाले लाखों कांवरियों की भीड़ को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों पर की गई है। तीन थानों की पुलिस के साथ 15 उप निरीक्षक, 50 आरक्षी और पांच यातायात पुलिसकर्मी मोर्चा संभालेंगे। भीड़ के बीच संदिग्धों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे। रविवार की सुबह से मंगलवार की सुबह करीब 48 घंटे तक चार पहिया वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : महेंद्रनाथ धाम के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने मुंगराबादशाहपुर से सुजानगंज ...