कांवर यात्रा के लिए शिव भक्तों का जत्था आज होगा रवाना
रांची, जुलाई 24 -- रांची। श्री सरस सत्संग मंडल की ओर से शनिवार को शिव भक्तों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा। संयोजक राजकुमारी काबरा के नेतृत्व में 131 कांवरिया सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा धाम देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे। रवानगी से पूर्व दोपहर 12 बजे पहाड़ी मंदिर में पूजा, शृंगार और आरती होगी। यात्रा के दौरान गायक मदन सोनी व मंडली भजनों की प्रस्तुति देगी। जत्थे में उदय शर्मा, गोकुल काबरा, राहुल अग्रवाल सहित कई भक्त शामिल हैं। यह भी पढ़ें- कदमा के रंकनी मंदिर में कांवरियों का पंजीयन शुरू यह भी पढ़ें- बाबाधाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना यह भी पढ़ें- Hapur News: हर-हर महादेव के जयघोष कर कांवड़ियों का जत्था रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.