कांवर में गंगाजल भर अभिषेक को रवाना हुए काशी
प्रयागराज, अगस्त 2 -- सावन मास के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरिये पहुंचेंगे। दारागंज के दशाश्वमेध घाट पर रविवार को दोपहर दो बजे के बाद कांवरियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हुई। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पुण्य की डुबकी लगाई जाती रही तो संकल्प सिद्धि की कामना को लेकर कांवर लेकर काशी के लिए पैदल और दोपहिया वाहनों से रवाना भी होते रहे। कांवर यात्रा के लिए शास्त्री पुल की एक लेन सुरक्षित की गई है। दशाश्वमेध घाट से लेकर दारागंज कोतवाली तक दर्जनों दुकानों पर कांवरियों की भीड़ देर रात तक दिखाई दी। भगवान भोलेनाथ के लिए आस्था और उल्लास भाव के बीच घाट पर पुण्य की डुबकी लगाते रहे। यह भी पढ़ें- सहरसा: पहली सोमवारी पर बाबा मटेश्वर धाम में उमड़ेगी आस्था की बयार बड़ी संख्या में कांवरिये काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक के लिए निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.