छपरा, जून 23 -- एसडीओ और एसडीपीओ ने अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश सोनपुर में श्रावणी मेला और कांवर यात्रा की तैयारियों को लेकर अनुमंडल कार्यालय में प्रशासनिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक फोटो- 9- सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मंगलवार की शाम श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल एसडीओ स्निग्धा नेहा, एसडीपीओ सुमित कुमार आर्य के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सोनपुर।

श्रावणी मेला की तैयारी अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार की शाम प्रशासनिक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आयोजित बैठक में आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवर यात्रा और सावनी मेले की तैयारियों पर विचार- विमर्श किया गया। बैठक में अनुमंडल प्रशासन की ओर से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवरियों को हर संभव सुवि...