गिरडीह, अगस्त 25 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सावन माह में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम में जलार्पण के बाद श्रद्धालुओं का रुख अब जैन धर्म के पवित्र तीर्थ सम्मेदशिखर पारसनाथ की ओर हो रहा है। इन दिनों सम्मेदशिखर पारसनाथ में कांवरिया श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से देवघर पहुंचे कांवरिया बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने के बाद धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक शांति के लिए पारसनाथ की यात्रा को भी महत्वपूर्ण हिस्सा मान रहे हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: अंतिम सोमवारी पर पूर्णिया सेवा शिविर में डाक बम व कांवरियों की सेवासेवा शिविर की सुविधाएँ मधुबन पहुंचने वाले कांवरियों के लिए स्थानीय कांवरिया सेवा संघ की ओर से विशेष सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर के माध्यम से पूरे सावन माह श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन, पेयजल एवं चिकित्सा स...