बांका, जुलाई 21 -- कटोरिया/चांदन, हिन्दुस्तान टीम। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। ऐसे में जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में पूरी ताकत से जुट गया है। मंगलवार को डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार ने कांवरिया पथ का विस्तृत निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: डीएम-एसपी आज करेंगे कांवरिया पथ का निरीक्षणतैयारियों की समीक्षा अधिकारियों ने कांवरिया पथ पर बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा, टेंट सिटी, सरकारी धर्मशाला, पार्किंग, सांस्कृतिक पंडाल, कच्ची कांवरिया पथ सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जहां-जहां कार्य अधूरा मिला, वहां संबंधित विभागों को तत्काल गति बढ़ाने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी...