भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। श्रावणी मेला शुरू होने के पहले ही रेलवे के पदाधिकारी व आरपीएफ ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मेला में कावंरियों की भीड़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कम करने के लिए परिसर से सभी प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए बनाये गये फुट ओवरब्रिज का उपयोग किया जायेगा। इस रास्ते कावंरियों को सुल्तानगंज के रास्ते जाने वाली ट्रेनों के लिए भेजा जायेगा। वहीं प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन पर फुट ओवरब्रिज वाली सीढ़ी से यात्रियों को आने-जाने में काफी भीड़ रहती है। सीढ़ी काफी संकरी है जिससे यात्री को काफी परेशानी होती है। इसलिए आरपीएफ द्वारा भीड़ अधिक होने पर सीढ़ी के बीच में रस्सी लगाया जायेगा। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में हर किलोमीटर पर एक से ज्यादा डॉक्टर, कांवड़ा यात्रा के लिए 17 जिलों से बुलाई गई टीम ताकि दोनों ओर से यात्री...