कांवरियों के जख्म पर मरहम लगा रहा है पथ प्रदर्शक
देवघर, अगस्त 11 -- श्रावणी मेला के दौरान बाबा वैद्यनाथधाम आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा में औरंगाबाद की स्वयंसेवी संस्था पथ प्रदर्शक लगातार जुटी हुई है। कांवरिया पथ स्थित धावाघाट में संस्था द्वारा निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया है। जहां कांवरिया विभिन्न निःशुल्क सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। इस शिविर में निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा एवं दवा, शुद्ध पेयजल, नींबू पानी एवं नींबू शरबत, सूचना केंद्र तथा पैरों की मसाज की व्यवस्था की गई है। लंबी पैदल यात्रा के कारण पैरों में जख्म, छाले और फोड़े की समस्या से परेशान श्रद्धालुओं की संख्या शिविर में सबसे अधिक पहुंच रही है। चिकित्सकीय टीम द्वारा ऐसे कांवरियों को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- धूप-छांव के बीच बाबा की दरबार की ओर बढ़ रहे कांवरिया, श्रावणी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.