बांका, अगस्त 20 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला किसी महाकुंभ से कम नहीं है। मेले का 22 दिन बीत चुका है और देश-विदेश से आए लाखों कांवरिया इस यात्रा को पूरी कर चुके हैं। सावन के महीने में सुल्तानगंज से बाबाधाम तक पैदल चलने वाले कांवरियों के बीच एकरूपता, आस्था और समरसता का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- कांवर में सवार होकर देवघर की ओर बह रही आस्था की गंगाधार्मिक आस्था और पहचान गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने वाली यह कांवर यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ बांका जिले की पहचान को भी देश-दुनिया तक पहुंचाती है। सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा और देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की ख्याति देश-विदेश तक फैली हुई है। कांवर यात्रा में पड़ने वाले मुंगेर की भी अपनी ऐतिहासिक पहचान...