कोडरमा, अगस्त 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बाईपास रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के समीप बाबा निवास शिव वाटिका में बाबा धाम देवघर जाने और वहां से जलाभिषेक कर लौटने वाले कांवरियों की सेवा का क्रम लगातार जारी है। सोमवार की रात चौपारण के कांवरियों का जत्था देवघर से लौटने के दौरान शिव वाटिका पहुंचा, जहां सेवकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रद्धालुओं को बैंक्विट हॉल में बैठाकर सबसे पहले चाय-पानी की व्यवस्था की गई। इसके बाद आकर्षक दरबार में पुजारी सत्यनारायण पाण्डेय ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कराई। पूजा के उपरांत भजन गायक राजा चौरसिया, आराधना सिंह एवं उनकी टीम ने भगवान शिव के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- कटोरिया में नालंदा के लोग कर रहे कांवरियों की सेवा भक्ति संगीत से पूरा परिसर शिवमय हो गया और कांवरिए भक्ति रस...