कांवरियों की सेवा के लिए सेवादारों का जत्था रवाना
पूर्णिया, जुलाई 28 -- रूपौली, एक संवाददाता। सावन माह में देवघर जाने वाले कांवरियों की नि:शुल्क सेवा के लिए बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को सेवादारों का जत्था सेवा शिविर स्थल के लिए रवाना हुआ। बिरौली, रूपौली, छर्रापट्टी, डुमरी, सपाहा और टीकापट्टी के संयुक्त बैनर तले आयोजित होने वाले इस सेवा शिविर का संचालन 30 जुलाई से शुरू होगा। मंगलवार सुबह आदर्श मध्य विद्यालय, बिरौली के खेल मैदान में बड़ी संख्या में सेवादार एकत्र हुए। यहां से वे बिरौली बाजार, रूपौली, छर्रापट्टी, डुमरी, सपाहा और टीकापट्टी होते हुए बलसारा मोड़ स्थित सेवा शिविर के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयघोष के साथ देवघर रवाना हुए कांवरियों का पहला जत्था रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने सेवादारों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.