देवघर, जुलाई 26 -- देवघर। नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक परिसदन सभागार में की गयी। इस दौरान उपायुक्त देवघर सौरभ कुमार भुवानिया व उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नयी तकनीकों के उपयोग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया। बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि आगामी 30 जुलाई से 28 अगस्त तक राजकीय श्रावणी मेला है। ऐसे में संपूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों व श्रद्धालुओं की तमाम सुविधाएं आगामी 28 तारीख तक हर हाल में दुरूस्त कर ली ...