कांवरियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए पिकेट
गंगापार, जुलाई 26 -- श्रावण मास में निकल रही कांवर यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हंडिया एवं उतरांव थाना पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे मार्ग पर कई स्थानों पर अस्थायी पुलिस पिकेट स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक पिकेट पर आवश्यकता के अनुसार पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे कांवर यात्रा की निगरानी कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। कांवरियों के सुरक्षित आवागमन के लिए सड़क की बाईं लेन को बांस और बल्लियों की सहायता से अलग कर बंद कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन वाहनों से पूरी तरह अलग रहे और किसी प्रकार की दुर्घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.