गया, अगस्त 18 -- गया जंक्शन पर मंगलवार को कांवरियों और तीर्थ यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही और सुविधा को लेकर लगातार निगरानी की गई।

सुरक्षा जांच प्लेटफॉर्म संख्या वन-सी पर खड़ी गया-हावड़ा एक्सप्रेस की भी सुरक्षा जांच की गई। ट्रेन में सवार कांवरियों और तीर्थ यात्रियों को भीड़ के दौरान सुरक्षित यात्रा और सामान की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने तथा प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की गई। गया-हावड़ा एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार कुछ कांवरियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते ...