कोडरमा, अगस्त 9 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और श्रद्धा व्यक्त करते हुए डंडाडीह निवासी रविवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुए। यात्रा पर निकलने से पूर्व परिवार के सदस्यों ने गांव स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के स्थानों पर विधिवत पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। बाबाधाम के लिए रवाना होने वालों में मनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार राणा, प्रीति कुमारी, सुनीता कुमारी, मुकेश राणा एवं विकास राणा समेत समस्त राणा परिवार शामिल हैं। पूजा-अर्चना के बाद परिवार के सदस्यों ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए प्रस्थान किया। यह भी पढ़ें- सिल्ली से देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था इस दौरान पूरे परिवार में धार्मिक उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। परिजनों ने भ...