चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- चक्रधरपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार के पावन अवसर पर चक्रधरपुर से मां तारणी कांवरिया संघ और पूर्व नगर अध्यक्ष के डी साह के साथ कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए बोल बम के नारों के साथ रवाना हुआ। मां तारणी कांवरिया संघ के सदस्य ट्रेन द्वारा चक्रधरपुर से रवाना होकर 4 अगस्त को सुल्तानगंज पहुंचेंगे। वहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर तथा संकल्प लेकर कावड़ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद लगभग 105 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी करते हुए श्रद्धालु 8 अगस्त को देवघर स्थित बाबा बैद्यानाथ धाम पहुंचेंगे, जहां वे पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- भरनो से कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना वहीं दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम में भी जलाभिषेक करेंगे। इस जत्थे में अजय साव, बिक्की साव, अ...