सीवान, अगस्त 8 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सावन महीने में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। इस महीना के शुरू होते हीं कांवर लेकर कांवरियों के जत्थों का देवघर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र से कांवरियों का एक जत्था पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा के लिए रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के प्रसिद्ध साधबाबा की समाधि स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपनी यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना की। कांवरियों ने साधबाबा के समाधि स्थल की परिक्रमा कर उनकी आराधना की। यह भी पढ़ें- चंदवारा से 60 कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना देवघर के लिए रवाना होने वाले जत्थे में धीरज पांडेय, भूपेंद्र कुमार, अमित कुमार सिंह, अमि...