सोनभद्र, अगस्त 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवद्वार धाम में जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था विजयगढ़ दुर्ग के रामसरोवर तालाब और मिर्जापुर के बैरिया घाट से जल लेने के लिए रवाना हो गया है। तीसरे सोमवार को हजारों की संख्या में कांवरियां शिवद्वार धाम में जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था में चुस्त-दुरुस्त की गई है, जिससे कांवरियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- Deoria News: सरयू तट पर गूंजा हर-हर महादेव, सड़कों पर केसरिया सैलाबकांवरियों का जत्था रवाना सोनभद्र जिले के विभिन्न इलाकों से कांवरियों का जत्था शुक्रवार को विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर तालाब से जल लेने के लिए रवाना हो गया। वहीं काफी संख्या में कांवरियां मिर्जापुर के बैरिया घाट से भी गंगाजल लेने के लिए रवाना हो गए हैं। कांवरियो ...