कांवरियों का जत्था आज बाबा आमरेश्वर धाम में करेगा जलाभिषेक
रांची, अगस्त 23 -- कर्रा, प्रतिनिधि। सावन के पावन अवसर पर गुमला जिले के भरनो प्रखंड से खूंटी स्थित बाबा आमरेश्वर धाम जा रहे कांवरिया भाइयों-बहनों के जत्थे का रविवार को जुरदाग में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान जेएमएम खूंटी जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी की ओर से कांवरियों के लिए नाश्ता एवं जलपान की व्यवस्था की गई। विश्राम और जलपान के बाद कांवरियों ने नंगे पांव बाबा आमरेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किया। जत्था सोमवार सुबह धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा। जुरदाग पहुंचने पर कांवरियों ने कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद नाश्ता और जलपान कराया गया। स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों की सेवा में सहयोग किया। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। कांवरियों के लिए पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.