कांवरिया बोल बम सेवा संघ ने 251 श्रद्धालुओं को कंवर यात्रा पर किया रवाना
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- कांवरिया बोल बम सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार को 251 श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क कांवर यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मानगो के ओल्ड पुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी से विधिवत पूजा-अर्चना और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुई। यह भी पढ़ें- शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज व देवघर के लिए रवानायात्रा की प्रक्रिया इस आयोजन का नेतृत्व वार्ड संख्या 32 की पार्षद प्रियंका सिंह परमार ने किया। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय मौजूद रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रावण माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति और सेवा का विशेष महत्व है तथा इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आस्था को मजबूत करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.