कांवरिया पथ में बाल श्रम को लेकर जागरूकता अभियान
बांका, जुलाई 26 -- बांका, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर श्रम अधीक्षक, बांका द्वारा श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर बाल मजदूरी उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों, होटल-ढाबों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में लोगों को बाल श्रम निषेध कानून की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना दंडनीय अपराध है। साथ ही 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को भी खतरनाक कार्यों में नियोजित करना कानूनन प्रतिबंधित है। श्रम अधीक्षक द्वारा दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे बच्चों को मजदूरी कराने के बजाय उनकी शिक्षा, सुरक्षा एवं सर्वांगीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.