मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। कांवरिया पथ पर शिवभक्तों को वह सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिनका सावन शुरू होने से पहले वादा किया गया था। इनका कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी भोजन-पानी की है। खुले में रखे भोजन पर दिनभर धूल पड़ती रहती है, पर खाद्य संरक्षा विभाग की नियमित जांच नहीं हो रही।खराब साफ-सफाई की स्थिति जूठे प्लेट व डिस्पोजल गिलास से रास्ते पटे पड़े हैं, लेकिन साफ-सफाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि ज्यादातर सेवा शिविरों में प्रचार का शोर अधिक है, जबकि अपेक्षित सुविधाओं का अभाव है। इनकी अपेक्षा है कि साफ रास्ता, स्वच्छ भोजन और नाश्ता के अलावा बोतलबंद पानी की व्यवस्था हो, ताकि आने वाली सोमवारी पर कांवरियों को कष्ट न हो। सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे कांवरियों के लिए की ग...