कांवरिया पथ पर शिविर लगाकर निःशुल्क सेवा का लिया संकल्प
मुंगेर, अगस्त 3 -- तारापुर। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की ओर से मिल्की के समीप कांवरिया पथ पर सांसद अरुण भारती के सौजन्य से नि:शुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सावन में कांवरियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है और कांवर पथ का एक-एक कंकड़ भगवान शंकर का स्वरूप है। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच फल व शर्बत वितरित कर सेवा का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि, पूरे सावन माह शिविर में फल, शर्बत, पेयजल, दवा और विश्राम की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। सांसद अरुण भारती ने संदेश भेजकर शिविर की सफलता की शुभकामनाएं दीं तथा जल्द पहुंचकर सेवा करने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Katihar News: गंगा तट पर हुआ शिविर का उद्घाटन शिवभक्तों ने किया फलहार शिविर उद्घाटन मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.