बांका, जुलाई 14 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के झरना पहाड़ पर सोमवार को एक दंडी कांवरिया रघुनंदन कुमार(18) की मौत हो गई। जिलेबिया मोड़ पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। रघुनंदन कुमार भागलपुर जिला के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी बासा गांव का रहने वाला था। वह अपने पिता राम बदन मंडल के साथ सुल्तानगंज से दंड देते हुए बाबा धाम जा रहा था। थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि दंडी कांवरिया की जिलेबिया पहाड़ चढ़ने के दौरान झरना पहाड़ पर कांवरिया पथ में अचानक तबियत बिगड़ गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मेले में आए किशोर की यमुना में डूबने से मौत थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता राम बदन मंडल ने बताया कि उसका पुत्र बहुत दिनों से गुर्दे की बीमारी और पथरी जैस...