कांवरिया धाम में राम कथा के आठवें दिन उमड़े श्रद्धालु
जमशेदपुर, मई 30 -- कांवरिया धाम मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में चल रहे रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का आठवां दिन संपन्न हुआ। काशी से पधारे शिवेश त्रिपाठी जी के मुखारविंद से कथा वाचन हुआ। प्रसंग केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप पर विस्तृत प्रवचन हुआ, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। इससे पहले सुबह 7 बजे से महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसका संचालन यज्ञ आचार्य मंडल ने किया। यज्ञाधीश संत श्री पद्मनाभ स्वामी जी महाराज, मुख्य आचार्य आचार्य मनु पाठक जी, काशी राजा दरवाजा, उप आचार्य पं. रघुपति पांडे जी, आचार्य राम सुहागा जी, महामाया पीठाधीश्वर पवन मिश्रा जी, पं. हिमांशु चौबे जी, पं. बृजकिशोर पाठक जी, पं. अतुल चौबे जी एवं पं. वासुदेव जी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय काशी सहित अन्य आचार्यगण उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी की वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.